सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। हरियाली और उमंग का पर्व तीज महोत्सव शनिवार को जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की तरफ से उरमौरा में स्थित एक होटल में बड़े ही उत्साह और पारंपरिक के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणपति तथा कुल देवता सहस्त्रबाहु जी की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय महिलाओं का पारंपरिक त्यौहार है, जो न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखता है बल्कि आपसी मेल-जोल और भाईचारे की भावना को भी प्रगाढ़ करता है। हर महिला को इसे उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। महिलाओं ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर, हौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.