लखनऊ, फरवरी 13 -- समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला परियोजना कार्यालय की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबली शुक्रवार को करियर काउंसलिंग मेला लगा। काउंसलिंग मेले में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को खेल, विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कौशल विकास जैसे विविध करियर विकल्पों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, बदलते रोजगार परिदृश्य एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों पर भी प्रकाश डाला । छात्र - छात्राओं को व्यक्तिगत परामर्श का अवसर भी उपलब्ध कराया गया। जिससे वे अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप उचित करियर का चयन कर सकें। कार्यक्रम का उद्घाटन उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर ने किया। काउंसलिंग मेले में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.