एटा, मई 22 -- भारतीय सेना के साहस और पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को नूहखेड़ा भाजपा मण्डल ने कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के नायक रहे शहीद पण्डित कालीचरन शर्मा की कर्मस्थली से किया गया। तिरंगा यात्रा का समापन गांव खेड़ानोह स्थित शहीद स्थल पर हुआ। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर ने देश की तीनों सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य की सराहना की। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह आशू ठाकुर, जिला प्रतिनिधि अमित पण्डिल मंडल महामंत्री विक्रम सिंह जादौन, भीकम पाल सिंह, शीलेन्द्र पाल सिंह, पवन ठाकुर, पोप सिंह बघेल, विनय शर्मा, सोनू ठाकुर, गौरव प्रताप सिंह, मुकेश पाल सिंह, बन्टू शर्मा भाजपाई साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...