नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। नूपुर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में 10 और 11 जनवरी को शादी कर ली थी। इस शाही शादी में उनकी फैमिली के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ सितारों ने शिरकत की। ये शादी दो रीति रिवाजों के साथ हुई। पहले ये शादी 10 जनवरी को क्रिश्चियन और बाद में 11 जनवरी को हिंदू-रीति रिवाजों से संपन्न हुई। इसके बाद 13 जनवरी को कपल ने मुंबई में आकर एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें सलमान खान सहित कई सारे गेस्ट मौजूद थे। इस शादी में नूपुर के साथ उनकी स्टेबिन की बहन का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गईं।नुपूर सेनन ने पहना मरून कलर का गाउन दरअसल, नूपुर सेनन ने अपने मुंबई में हुए वेडिंग रिसेप्शन मे...