फरीदाबाद। पीटीआई, अप्रैल 20 -- हरियाणा में नूंह जिले के जमालगढ़ गांव में वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति के रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों के कथित हमले में फरीदाबाद के चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकरी देते हुए बताया कि मामले में बीएनएस के प्रावधानों के तहत 20 पुरुषों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का गुरुग्राम और फरीदाबाद के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। यह कथित घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब पुलिस का एक टीम सलीम उर्फ सल्ली को गिरफ्तार करने जमालगढ़ गांव पहुंची थी। एएसआई समसुद्दीन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सलीम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.