फरीदाबाद, फरवरी 13 -- नूंह। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि रासायनिक-मुक्त खेती से किसानों की लागत कम होगी और आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में गोबर और गौमूत्र से बनी खाद का उपयोग किया जाता है। सरकार ड्रम खरीदने पर 3,000 रुपये और देसी गाय पर 30,000 रुपये अनुदान दे रही है। किसानों को जीवामृत और बीजामृत बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इच्छुक किसान एग्रीहरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...