नूंह, मई 17 -- हरियाणा के नूंह जिले में एक ईंट भट्टे पर छापेमारी में 23 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये बांग्लादेशी घुसपैठी बाजडका गांव में ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। इनमें चार पुरुष, छह महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं। नूंह पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो इन घुसपैठियों को पकड़ा गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है और पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिला नूंह में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र में काफी संख्या में बांग्लादेश के नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना पाते ही एक टीम गठित की गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.