फरीदाबाद, जनवरी 13 -- नूंह, संवाददाता। नूंह जिले में 30 दिवसीय सूर्य नमस्कार अभियान के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग ने औषधालयों, व्यायामशालाओं और जिला जेल में अभ्यास कराया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। नागरिकों से www.suryanamaskarharyana.in पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील की गई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत ने बताया कि हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी आयुष औषधालयों, व्यायामशालाओं और जिला जेल नूंह में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी, आयुष योग सहायक और योग प्रशिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी व्यायाम है। इससे शरीर की मांसपेशियों में रक्त संचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.