फरीदाबाद, जनवरी 8 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार को क्रिकेट खेलते समय गेंद खेत में जाने से शुरू हुआ विवाद पत्थरबाजी में बदल गया। घटना में करीब 12 लोग घायल हुए। सड़क पर एक घंटे तक अफरा-तफरी रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक जिले के महू चोपड़ा गांव में गुरुवार दोपहर उस समय तनाव फैल गया, जब बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद पास के खेत में चली गई। गेंद लेने पहुंचे बच्चों में से एक बच्चे को खेत के मालिक द्वारा थप्पड़ मारने की बात सामने आई, जिससे माहौल अचानक गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोपहर करीब दो बजे पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी के कारण गांव की मुख्य सड़क पर हालात बेकाबू हो गए। सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी क...