फरीदाबाद, मार्च 28 -- नूंह। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 248ए के चौड़ीकरण के लिए सरकार ने धनराशि आवंटित कर दी है। यह जानकारी मंत्री रणवीर गंगवा ने नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद के सवाल का जवाब देते हुए दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक आफताब अहमद ने इस फैसले के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। इसके अलावा, विधायक आफताब अहमद ने विधानसभा में गुड़गांव कैनाल के जरिए नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव और राजस्थान में प्रदूषित पानी पहुंचने का मुद्दा भी उठाया। मंत्री राव नरवीर सिंह ने स्वीकार किया कि यह गंभीर समस्या है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। विधायक ने इस पर हाई लेवल कमेटी गठित करने की मांग की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.