अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ नुमाइश में सूबेभर के शिल्पकारों का हुनर इस बार भी नहीं दिख पा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नुमाइश प्रशासन ने दावा किया था कि शिल्पग्राम की दुकानों में शिल्पकारों के हाथ से बने सामानों की नुमाइसश सजेगी लेकिन ऐसा मगंलवार तक नहीं हो सका। अधिकतर दुकानें खाली पड़ी हैं। जो कुछ ही दुकानों में शिल्पकार दिख रहे हैं लेकिन अधिकतर में वहीं हर साल की तरह क्राकरी, लेडीज सूट, किताब आदि की दुकानें लग गई हैं। शिल्पग्राम में 105 दुकानें हैं। प्रशासन इन्हें मुफ्त में दुकान आवंटित करता है। 16 जनवरी से शुरू हुई नुमाइश में झूले, सर्कस सज रहे हैं। यहां कृषि व औद्योगिक कक्ष भी सज चुका हैं। कृषि कक्ष में खेतीबाड़ी से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। औद्योगिक कक्ष में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल ...