अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में लगे खानपान होटल, स्टॉलों व जिला मलखान सिंह अस्पताल की कैंटीन से गुरूवार को एफडीए की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने नुमाइश में भ्रमण एवं निरीक्षण की कार्यवाही की। खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य संचालन के लिए आवश्यक खाद्य पंजीकरण को जागरूक किया। खाद्य पंजीकरण को ऑन लाईन पोर्टल पर जारी किया गया। एफडीए की टीम ने शालीमार रेस्टोरेन्ट, हरिद्वार रेस्टोरेन्ट, चाट भण्डार, सूरज खजला भण्डार, खजला भण्डार, हंग्रीज पिज्जा स्टोर, चाट एंव कुल्फी ठेला एवं हॉकर आदि का नियमानुसार सर्वे एंव निरीक्षण किया। इस दौरान हैदराबादी बिरियानी, हलवा, पराठा, खजला, पिज्जा,...