अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में वैरायटी शो में अश्लीलता व फूहड़ता परोसे जाने का मामला सामने आया है। यहां महिलाओं व युवतियों द्वारा अश्लील नृत्य करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें जमकर नोट तक लुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए आयोजक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डेढ़ मिनट का यह वीडियो दो-तीन पहले का बताया जा रहा है, जो नुमाइश में सुमन वैरायटी शो का है। इसमें महिलाएं अश्लील नृत्य कर रही हैं। साथ ही उन पर नोट लुटाए जा रहे हैं। एक व्यक्ति नोटों को लूटता भी दिख रहा है। इसे लेकर बन्नादेवी थाने की आईटीआई चौकी पर तैनात एसआई मनीष कुमार ने मुकदमा कराया है। इसमें कहा है कि लोगों से जानकारी मिली कि मेले मे...