अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश में इस बार दर्शकों के लिए कुछ खास और अनोखा देखने को मिलेगा। नुमाइश परिसर में तैयार की जा रही विशाल फिश टनल आकर्षण का केंद्र बनेगी, जहां पहली बार जलपरी शो आयोजित किया जा रहा है। इस शो में इंडोनेशिया और रूस की जलपरियां अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेंगी। नुमाइश में आने वाले बच्चों से लेकर बड़े तक इस अनूठे दृश्य का आनंद ले सकेंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फिश टनल बनाई गई है, लेकिन इसमें कई नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं। फिश टनल के अंदर 30 से 35 प्रकार की रंग-बिरंगी मछलियां रखी जाएंगी, जिन्हें विशेष रूप से केरल से मंगाया गया है। टनल के अंदर चलते हुए दर्शक मछलियों को अपने चारों ओर तैरते हुए देख सकेंगे, जिससे समुद्र की दुनिया जैसा अनुभव होगा। फिश टनल की देखरेख कर रहे अंशुल बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.