अलीगढ़, फरवरी 21 -- अलीगढ़। नुमाइश का आज शनिवार को समापन हो जाएगा। कृष्णांजलि सभागार में दोपहर तीन बजे से समापन कार्यक्रम होगा। सबसे अच्छी दुकान वाले दुकानदार व बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अलीगढ़ समेत प्रदेश के कानुपर, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली समेन्य मंडलों के दुकानदार आते हैं। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई प्रदेशों के लोग भी हर वर्ष यहां दुकान लगाने आते हैं। 16 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी। इसमें पहले चरण में 13 फरवरी को समापन होना था, लेकिन नुमाइश के बीच में हुई बरसात से दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इसे 21 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...