आजमगढ़, मई 5 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज के भुजही हरिजन बस्ती और कंपोजिट विद्यालय दौलताबाद किशुनपुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील करते हुए सरकार की तरफ से स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। एनपीआरसी प्रभारी भूपेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करना और अभिभावकों को बाल शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि प्राइमरी स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन कराये और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.