जमुई, फरवरी 10 -- जमुई, निज संवाददाता सदर अस्पताल परिसर स्थित एनसीडी क्लिनिक के समीप सोमवार को विश्व कैंसर सप्ताह के अवसर पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैंसर के रोकथाम, बचाव तथा उपचार को लेकर लोगो को जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद होमी भामा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के डॉ ईशा द्वारा बताया गया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आगामी 11 फरवरी तक जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैंसर एक लाईलाज बीमारी है। लेकिन यदि शुरुआती लक्षण के आधार पर इसका इलाज करने पर कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के एनसीडी क्लिनिक में कैंसर की नि: शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये एचपीवी वैक्सीन भी उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.