उरई, जनवरी 8 -- उरई। उच्च श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें झांसी मंडल से आई रेल नुक्कड़ टीम ने यात्रियों को सुरक्षा, संरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। टीम के कलाकार व रेलवे कर्मचारी शैलेंद्र दुबे, सिद्धार्थ सहारिया, सुभाष खत्री, अनीता वर्मा, सुधीर मिश्रा और शेफाली साहू ने अभिनय के माध्यम से रेल यात्रियों को रेलवे के नियमों से अवगत कराया और रेल संरक्षा के लिए रेलवे की तरफ से यात्री सुख सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम का निर्देशन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...