लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डी ए वी डिग्री कॉलेज के म तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2025 दूसरे दिन रविवार को विभन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें तत्क्षणवॉक, रंगोली,नुक्कड़ नाटक,क्विज और वृत्तचित्र मेकिंग में छात्रों ने जमकर प्रतिभा दिखाई।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय अपने गौरव पूर्ण इतिहास और अतिथि देवो भवः की परम्परा को संजोए हुए हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा। जिसमें विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक के निर्णायक मंडल में आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ के प्रभात कुमार बोस और अशोक लाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.