सिमडेगा, जनवरी 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कानारवां एवं उकौली पंचायत में सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लोक कला दल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं रोल प्ले के माध्यम से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस, संतुलित आहार, सही खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार का भी आयोजन किया गया। मौके पर क्षेत्र समन्वयक सुधाकर साहु, रामचंद्र कुमार एवं नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.