बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल और कोषाध्यक्ष डॉ. बकुल तायल ने किया। इसमें न्यूटन, कलाम, आर्यभट्ट और कल्पना हाउस के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया और सभी क्षेत्रों में बेटियों के अग्रसर रहने व उनकी कामयाबी को प्रदर्शित किया। नुक्कड़ नाटक में न्यूटन हाउस प्रथम रहा। वही कलाम हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...