हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद|क्षेत्र के नगला शेखा बिसावर स्थित रोशनलाल इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा आज सामाजिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया।छात्रों ने मोबाइल व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, नारी शक्ति व कन्या भ्रूण हत्या, बच्चों में फास्ट फूड के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे जल बचाओ और पेड़ लगाओ जैसे संवेदनशील विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह रैली पचावरी, भरतिया, बिसावर तथा नगला मदारी सहित विभिन्न गांवों में निकाली गई, जहां ग्रामीणों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।रैली का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. सूरज चौधरी तथा डायरेक्टर बी.के. सारस्वत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ए.के. उपाध्याय, भावना गौड़, श्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.