गया, मार्च 5 -- आमस में बुधवार को पटना के रौशनी कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जल जीवन हरियाली के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने आमस प्रखंड परिसर, आमस बाजार और आमस अस्पताल में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसे लोगों ने खूब सराहा। पेड़ों को नहीं काटने व दूसरों को रोकने के साथ पेड़-पौधों से होने वाले फायदों के बारे में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया। साथ ही पेड़ पौधों को काटने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया। कहा एक पद दस पुत्रों के समान होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। लेकिन कुछ लोग इसकी परवाह किए बगैर पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिवानी शेरनी, लालेश्वर यादव, सरजून, मुकेश, धनंजय, डूल प्रसाद, गुंजन सिन्हा आदि कलाकार प्रस्तुति में शामिल रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.