गिरडीह, नवम्बर 18 -- रेम्बा। जमुआ प्रखंड के विद्यालयों में स्वयंसेवी संस्था आईना के कलाकारों द्वारा मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। टीम लीडर आदित्य अमन तथा प्रगति वर्मा ने छात्र-छात्राओं को कला एवम् संवाद के माध्यम से बताया कि शिक्षा हमारे लिए, हमारे परिवार के लिए, समाज के लिए तथा राष्ट्र के लिए क्यों आवश्यक है। कलाकार अंशु गोसाई, अक्षत चंद्रवंशी, प्रार्थना राय तथा तरुण राज सिंह ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा संचालित अबुआ आवास योजना मुख्यमंत्री, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी रेम्बा स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, शाली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय तथा उच्च वि...