आजमगढ़, जुलाई 13 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव के पास रविवार की दोपहर नील गाय को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी। जिससे स्कार्पियो सवार दो युवको की मौत हो गई। वहीं हादसे में चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई। दुर्घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगरईया जहानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद यादव, परशुरामपुर गांव निवासी 23 वर्षीय मुनीब यादव, रसूलपुर माफी गांव निवासी 20 वर्षीय बबलू और नगरईया जहानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय संतोष आपस में सभी मित्र हैं। रविवार को चारों मित्र स्कार्पियो से मेंहनगर गए थे। रविवार की दोपहर में स्कार्पियो से वापस घर लौट रहे थे। स्कापियो संतोष चला रहा था। मेंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.