हरिद्वार, फरवरी 18 -- बहादराबाद। बहादरापुर सैनी के पास एक नील गाय मृत अवस्था में मिली। इससे लोगों में अफरातफरी फैल गई। वन विभाग की टीम ने पंचनामा भर कर मृत नील गाय को दफना दिया। वन विभाग के सब इंस्पेक्टर आशुतोष ने बताया कि मृत नील गाय की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो पाया गया कि गाय के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया ठंड या अन्य कारण से गाय की मौत हो गई हो। आसपास के गांव वालों ने बताया कि गाय को मृत अवस्था में देख कुत्ते भी खाने के लिए उसे नोच रहे थे। जिन्हें गांव वालों ने भगा दिया। बताया कि मौके पर पंचनामा भर कर मृतक नील गाय को दफना दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.