समस्तीपुर, जुलाई 11 -- पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े मा्स्यियकी महाविद्यालय, ढोली में गुरुवार को नीली क्रान्ति के स्तंभों को नमन करते हुए राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस मनाया गया। इस दौरान डीन डॉ.प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने 20 मत्स्य पालकों का स्वागत करते हुए कहा कि कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय के मार्गदर्शन में मत्स्य पालकों का निरंतर प्रशिक्षण व तकनीकी हस्तांतरण जारी है। जिससे वे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से सबल हो सके। जल कृषि विभाग के प्रधान डॉ. शिवेंद्र कुमार ने मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के आयामों से परिचय कराया। वही वैज्ञानिक रोशन कुमार राम ने सजावटी एवं रंगीन मछलियों के पालन एवं प्रजनन के साथ ही एक्वेरियम निर्माण से मत्स्य कृषकों को रुबरू कराया। डॉ राजीव कुमार ब्रह्मचारी ने मछलियों में लगने वाले रोग एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.