गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण के लिए कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित लगभग सेवायोजन कार्यालय का पांच एकड़ और डीएम कार्यालय के सामने की उप श्रम आयुक्त कार्यालय की करीब 3 एकड़ भूमि को फ्री होल्ड कराने की प्रक्रिया के साथ नीलामी की आगे बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी कर 21 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इनसे प्राप्त धनराशि से रेलवे स्टेशन स्थित नलकूप कार्यालय परिसर में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण होगा। दरअसल, उप श्रमायुक्त कार्यालय परिसर से सटे एक भूखंड पर कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे होने का दावा किया है, लेकिन प्राधिकरण के समक्ष अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सार्वजनिक नोटिस जारी कर 21 फ...