सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में शनिवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय ने की। समीक्षा के दौरान वसूली कार्य में तेजी लाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी माह में 157 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करते हुए 3 करोड़ 70 लाख 20 हजार 552 रुपये की वसूली की गई है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 960 वादों का निष्पादन कर लगभग 29 करोड़ 83 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। यह उपलब्धि पूर्व की तुलना में उल्लेखनीय मानी जा रही है। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी के स्तर से अकेले 482 वादों का निष्पादन करते हुए 21 करोड़ 13 लाख रुपये की वसूली की गई है। इसके लिए 450 वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.