गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित प्लॉट्स को नीलामी के माध्यम से बेचने के विरोध में कांग्रेसी नेता वर्धन यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और ईडब्ल्यूएस परिवारों को साथ लेकर सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर जुलूस निकाला गया। कांग्रेसी नेता वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि एचएसवीपी सेक्टर में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए प्लॉट आरक्षित हैं। पहले इन प्लॉट को न्यूनतम कीमत पर ईडब्ल्यूएस वर्ग को ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किया जाता था, लेकिन अब इन्हें नीलामी के माध्यम से बेचा जा रहा है। इससे घर का सपना देख रहा ईडब्ल्यूएस परिवार आशियाने से वंचित हो गया है। ईडब्ल्यूएस प्लॉट की नीलामी को बंद करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। यादव ने ...