बस्ती, अक्टूबर 7 -- बस्ती। राजकीय महाविद्यालय पचवस में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा नीलाक्षी श्रीवास्तव ने जनपदस्तरीय 'सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 51,000 रुपये (इक्यावन हजार) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। नीलाक्षी को डीएम ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने बधाई दी। बता दें कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत 'विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं 'डिजिटल भारत की संकल्पना पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें सीनियर वर्ग में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। सीनियर वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पचवस की छात्रा नीलाक्षी पुत्री प्रवीण श्र...