जौनपुर, जनवरी 13 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नीलांचल एक्सप्रेस (12875 और 12876) पुरी आनंद विहार टर्मिनल-पुरी जंक्शन तथा अर्चना एक्सप्रेस (12355-56) जम्मूतवी-पटना जंक्शन अप-डाउन ट्रेनों का ठहराव मुंगराबादशाहपुर स्टेशन पर कराने की मांग को लेकर बुधवार को रेल यात्रियों ने प्रदर्शन किया। समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सुबह 9:45 बजे से 10:25 बजे तक चला। जज सिंह अन्ना ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जज सिंह अन्ना ने बताया कि यात्रियों का कहना है कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव बादशाहपुर में होता है तो लगभग 30 किलोमीटर के दायरे की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। जज सिंह अन्ना ने दावा किया कि प्रत्येक ठहराव पर 50 से 8...