धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) से रिटायर व धनबाद के जाने-माने सर्जन डॉ एमपी झा की पत्नी सुनीता झा (76 वर्ष) ने रविवार की सुबह नीलांचल कॉलोनी सुमन कुंज स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। डॉ एमपी झा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब पौने छह बजे उनकी पत्नी सुनीता घर पर अकेली थीं। इसी दौरान सुनीता ने पूजा घर में ही फांसी लगा ली। मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर रहे एमपी झा अपनी पत्नी के साथ नीलांचल कॉलोनी में अकेले रहते थे। घटना की जानकारी पाकर पहुंची डॉ झा की भतीजी स्वाति झा ने बताया कि उनकी चाची कई महीनों से अवसाद में थीं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा और बहू डॉक्टर हैं। दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, जबकि छोटे बेटे बेंगलुरु में रहते हैं। स्वाति ने बताया कि उनके चाचा-चाची को किसी चीज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.