संभल, अप्रैल 17 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के जोया-भवालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक 63 वर्षीय ग्रामीण ने इलाज के दौरान बुधवार को टीएमयू डेंटल अस्पताल, मुरादाबाद में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मूल रूप से अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा पुत्र हीरालाल 10 अप्रैल को गांव भवालपुर अड्डे पर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह भवालपुर के पास पहुंचे, अचानक तेज़ रफ्तार में दौड़ती हुई नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरंत पहुंचे और घायल को जोया हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.