भागलपुर, दिसम्बर 25 -- प्रखंड क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में इन दिनों नीलगाय के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हो रहे हैं। दियारा क्षेत्र मोतीचक, महेशी, तिलकपुर, नासोपुर, कोलगामा में इन दिनों नीलगाय खेतों में लगी गेहूं, चना, तिलहन, सब्जी समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर रही हैं। किसानों ने बताया कि हमलोग पूरे साल में एक ही फसल लगा पाते हैं। उसे भी नीलगाय नष्ट कर रही है। इसे नहीं रोका गया तो हमलोग भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। बताया लगातार नीलगाय का झुंड खेतों में पहुंचकर गेंहू, सरसों, मटर एवं मक्के की फसल को बर्बाद कर रही है। इस कारण हम किसान रतजगा कर रहें हैं। सारी रात जगने के बाद भी झुंड में आए नीलगाय कुछ न कुछ फसल को बर्बाद कर ही देती है। ग्रामीण चाहकर भी नीलगाय को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए जनप्रतिन...