बिजनौर, दिसम्बर 22 -- बिजनौर। घने कोहरे में नगर के झालू-नहटौर रोड पर अचानक आई नीलगाय की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। वहीं एक बाइक भी टकरा गई। हादसे में टेंपो सवार तीन लोग और बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सोमवार सुबह नहटौर से बिजनौर की ओर टेंपो आ रहा था। कस्बा झालू में पेट्रोल के पास अचानक आई नीलगाय ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। वहीं एक बाइक सवार भी टकराकर गिर गया। हादसे में टेंपो चालक इनाम पुत्र कल्लू और पीछे बैठे वाजिद निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, शान निवासी घंटाघर खतौली मुजफ्फरनगर और बाइक सवार खेमेन्द्र सिंह निवासी बालापुर थाना नहटौर घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार, कांस्टेबल शुभम राठी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को जिला अस्पताल भिजवाया। झाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.