बागपत, अक्टूबर 1 -- मौजिजाबाद नांगल के जंगल में सुरेश शर्मा के खेत में नीलगाय के बच्चे को कुत्ते नोंच रहे थे। खेतों पर काम रहे वैभव शर्मा, अभिषेक ने किसी तरह नील गाय के बच्चे को बचाया तथा गौ सेवकों व वन के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुचे गौ सेवक वरुण शर्मा ने टीम के साथ नीलगाय के बच्चे का उपचार किया। वन रक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार कराकर संतनगर नर्सरी पर रखा गया है। ठीक हो जाने पर वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.