लखनऊ, जनवरी 8 -- फालोअप -रहमान खेड़ा में नहीं मिला तेंदुआ, खाली हाथ लौटी काम्बिंग टीम -संस्थान में लगाए गए पांच ट्रैप कैमरे और पिंजरे में रखी गई बकरी काकोरी, संवाददाता। बीते दिनों रहमानखेड़ा के बेहता नाले के पास तेंदुआ ने नीलगाय पर हमला नहीं किया था। नीलगाय की मौत प्राकृतिक हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। ऐसे में गुरुवार को रहमान खेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान परिसर और उसके आसपास के इलाकों में तेंदुए के पगचिह्नों को तलाशने गई वन विभाग की टीम खाली हाथ लौटी। टीम को तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले। एसडीओ चंदन चौधरी ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम को तीन सेक्टरों में तैनात किया गया है। सुबह से देर शाम तक टीम ने संस्थान के जंगल, आसपास के मीठे नगर, उलरापुर, दुगौली सहित बेहता नाला के किनारे तेंदुए के पगचिह्नाहें की तलाश में क...