आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। नीलगाय की टक्कर से घायल बाइक सवार निजी विद्यालय के शिक्षक की उपचार के दौरार गुरुवार की सुबह मौत हो गई। वे बलिया जनपद के निवासी थे। दो माह पूर्व बलिया जनपद में हुई दुर्घटना में घायल हो गए थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बलिया जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र शिवरामपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शशिकांत एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। छह अगस्त की शाम बाइक से जा रहे थे। दुबहड़ थाना क्षेत्र उदयपुर गांव के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से डॉक्टर ने रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.