रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर भाभानगर में महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर स्थापना दिवस और एक दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। रविवार को भाभा नगर विकास समिति और मंदिर कमेटी की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। महोत्सव के दौरान महारुद्राभिषेक, महाभंडारा और रात्रि में शिव विवाह आयोजित किया जाएगा। बैठक में मंदिर संस्थापक महेंद्र खलखो, कृष्णा साहू, शरद मिश्रा, अशोक भगत सहित सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...