विकासनगर, जून 5 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की पछवादून इकाई के महिला मोर्चा का गठन किया गया है। नीरू बिष्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अंबिका को महासचिव बनाया गया है। अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि अध्यक्ष व महासचिव के अलावा पूनम देवी व मनीषा बिष्ट को उपाध्यक्ष, आशा रावत सचिव, विद्या साही को उपसचिव, मिनी रावत को कोषाध्यक्ष, नीलम नेगी को प्रचारक बनाया गया है। इसके साथ ही कलावती देवी, वंदना देवी, बीरा चौहान, उमा पंवार, सरोज भट्ट, सुनीता शर्मा, जसोदा देवी को सदस्य बनाया गया है। इस दौरान लीना गुरुंग, ज्योति चौहान, संगीता, संजीता गुसाईं, आनंदी गोदियाल, जसोदा बिष्ट, नीता देवी सहित कई सक्रिय महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...