लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। सार ट्रॉफी के लिए नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 20 जून से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने गुरुवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। रोजाना दो मैच खेले जायेंगे। सभी मैच 25 ओवर के होंगे। पहला मैच सुबह सात और दूसरा दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। 20 को पहला मुकाबला सीएएल ऑरेंज और सीएएल रेड के बीच खेला जायेगा। दूसरे में सीएएल पर्पल के सामने सीएएल यलो की चुनौती होगी। दोनों ही मैच योगानंद मैदान पर खेले जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.