नई दिल्ली, जुलाई 5 -- पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को यह जानकारी दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। अमेरिका ने बताया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है। 17 जुलाई को मामले की सुनवाई कोर्ट में होनेी है जिसमें वह जमानत की मांग कर सकता है। हालांकि सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे। अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर की गई, जिसमें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन का एक मामला और दूसरा भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 201 (फरार होने) के तहत आपराधिक साजिश का मामला शामिल है। निहाल (46 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.