धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में आरोपी रणधीर धनंजय सिंह ने मंगलवार को अदालत में आवेदन देकर सरायढेला थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को गवाही के लिए अदालत में बुलाने की प्रार्थना की है। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में अभियोजन साक्ष्य फिर से खोल कर थाना प्रभारी अरविंद कुमार की गवाही करने की प्रार्थना की है। अदालत को दिए गए आवेदन में रणधीर धनंजय सिंह ने कई सवाल खड़े किए हैं। बताया गया कि इन सवालों का उत्तर जानना न्यायहित में जरूरी बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.