नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्पेशल सेल ने गैंगस्टर नीरज बवाना गिरोह से जुड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्कर सोनू उर्फ शीनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। वह बीते तीन वर्षों से फरार था। फिलहाल उसने मुंबई में अपना ठिकाना बना रखा था। कोर्ट ने उसे हथियार तस्करी के मामले में भगोड़ा घोषित किया था। स्पेशल सेल के मुताबिक, उन्हें एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर के बारे में जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि सोनू उर्फ शीनू नामक यह तस्कर नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा है। वह गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराता था। उसने वर्ष 2022 में नीरज बवाना गैंग के लिए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार खरीदे थे। इसके बाद उसकी लोकेशन का पता कर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2023 में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था पुलिस ...