अल्मोड़ा, जून 7 -- इंटर कालेज खिरखेत में प्रबंधन समिति के चुनाव हुए। नीरज तिवारी को लगातार तीसरी बार प्रबंधक चुना गया। इनके अलावा प्रबंधक पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन चंद्र शर्मा, सोबन सिंह बिष्ट और उमेश पंत ने नाम का प्रस्ताव रखा। नीरज के अलावा अध्यक्ष पद पर किशन बिष्ट, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, उप प्रबंधक प्रताप सिंह बिष्ट चुने गए। जबकि उमेश पंत कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव संघर्ष करने का संकल्प जताया। यहां प्रधानाचार्य चंद्रशेखर समिति के सदस्य जगदीश तिवारी, दिनेश तिवारी, मदन सिंह, मुन्ना जोशी, केवल कृष्ण तिवारी, दीप तिवारी, कैलाश तिवारी, पार्वती देवी, देवकीनंदन चौधरी आदि भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...