पिथौरागढ़, नवम्बर 8 -- झूलाघाट। झूलाघाट के व्यापारियों ने सर्वसहमति से नीरज भट्ट को व्यापार मंडल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। शनिवार को व्यापार संघ निर्वाचन के राजेंद्र भट्ट ने बताया की विगत कई माह से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। इससे व्यापारी हित के कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिसपर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष की अनुमति के बाद सभी व्यापारियों ने नीरज भट्ट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। नीरज के अध्यक्ष बनने पर जिला उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव जोशी, हरिबल्लभ भट्ट, सुरेश पंगरिया, भैरव दत्त, बृजेस गड़कोटी, सुमित नरियाल, आलोक शर्मा, रमेश चंद्र भट्ट, ईश्वरी दत्त डिक्तिया ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...