कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की केडीएमए लीग का शुभारंभ रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच ग्रीनपार्क हॉस्टल और एमयूसी के बीच खेला गया। इसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने एमयूसी को छह विकेट से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल और केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने पारंपरिक घंटा बजाकर किया। उद्घाटन मुकाबले में एमयूसी की पूरी टीम ग्रीन पार्क हॉस्टल की घातक गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में सिर्फ 53 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरभ झा ने 19 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सका। गेंदबाजी में नीरज कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। विष्णु को दो सफलता मिली। जवाब में ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने 10.3 ओवर में चार विकेट खोकर 54 रन बनाकर मै...