सोनभद्र, मई 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक संसाधन केंद्र के बगल में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को काफी गहमा गहमी के बीच पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ दुद्धी का ब्लाक स्तरीय चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर नीरज कन्नौजिया, महामंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश बिंद ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारियों की तरफ से जीत की घोषणा करते ही समर्थकों ने पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ मतदान साढ़े तीन बजे चला। इसके उपरांत मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मतगणना के उपरांत शिक्षक नीरज कन्नौजिया ने 87 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी शैलेष मोहन को 16 मतों से हराकर विजय हासिल की। शैलेश मोहन को 71 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर संतोष कुमार सिंह 101 मत पाकर अपने नि...