आगरा, नवम्बर 28 -- मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अधिकारियों ने कासगंज के गांव कातौर के किसानों को नीम के तेल से मटर की फसल में कीट व रोगों के नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया है। मटर की फसल में लगने वाले कीट व रोगों की वैज्ञानिकों ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। शुक्रवार को कांतौर गांव में आयोजित एक दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीम तेल का सही तरीके से प्रयोग करना भी सिखाया। वैज्ञानिक डा. रितेश कुमार ने किसानों को मटर की फसल में बढ़ते हुए कीट जैसे इल्ली, पत्ती लपेटक, एफिड, थ्रिप्स और फली छेदक पर नीम तेल के प्रभाव के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। नीम तेल न केवल कीटों के विकास को रोकता है। पौधों पर प्राकृतिक सुरक्षा कवच बनाकर भविष्य के प्रकोप को भी कम करता है। डा. रितेश ने कहा कि वर्तमान समय में रासायनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.